Headlines

Uttarakhand: कैची धाम के पास भीषण दुर्घटना, कार खाई में गिरने से तीन शिक्षक मृत एक गंभीर घायल

Haldwani Newss
शेयर करे-

Uttarakhand: कैची धाम के पास रातिघाट क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार तीन शिक्षकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मनोज कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी चार लोग शिक्षक थे, जो अल्मोड़ा से हल्द्वानी एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रातिघाट के पास अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सीधे शिप्रा नदी में जा गिरा।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाकर चारों को खाई से बाहर निकाला।

हादसे में जिन तीन शिक्षकों की मौत हुई है, उनकी पहचान

  • सुरेंद्र भंडारी, महामंत्री, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ, हवालबाग ब्लॉक
  • पुष्कर सिंह भैसोड़ा, प्रदेश अध्यक्ष, एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन
  • संजय बिष्ट, अध्यक्ष, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ, हवालबाग ब्लॉक
    के रूप में हुई है।

गंभीर रूप से घायल मनोज कुमार का उपचार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *