Headlines

Uttarakhand: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने केदारनाथ धाम में किए दर्शन, पुनर्निर्माण कार्यों का लिया जायजा

Uttarakhand: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने केदारनाथ धाम में किए दर्शन, पुनर्निर्माण कार्यों का लिया जायजा
शेयर करे-

Uttarakhand: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने सोमवार को श्री केदारनाथ धाम पहुंचकर भगवान केदारनाथ के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक कर पूजा-अर्चना की तथा समस्त देशवासियों एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

दर्शन के उपरांत राज्यपाल ने कहा कि इस संसार में शिवभक्त से बड़ा कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि केदारघाटी के कण-कण में भगवान शिव का वास है तथा यहां के पर्वतों में उनकी छवि स्पष्ट रूप से दृष्टिगोचर होती है। इस दिव्य भूमि पर कदम रखते ही मन स्वयं ध्यानमग्न हो जाता है।

राज्यपाल ने श्री केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार ने उन्हें अवगत कराया कि केदारनाथ में अधिकांश पुनर्निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हैं। इस पर राज्यपाल ने संगम घाट, संगम ब्रिज, सरस्वती ब्रिज सहित अन्य संरचनाओं के पूर्ण होने पर संतोष व्यक्त किया और यात्रा प्रबंधन, विशेषकर इस वर्ष प्रारंभ की गई टोकन व्यवस्था के सफल संचालन पर सम्पूर्ण प्रशासनिक टीम को बधाई दी।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कौंडे, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राम प्रकाश, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, मेजर सुमित कुमार, प्रमोद चमोली तथा बद्री-केदार मंदिर समिति से मुख्य प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, युद्धवीर पुष्पवाण, अनिल शुक्ला, विक्रम रावत, ललित त्रिवेदी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Uttarakhand

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *