Headlines

Uttarakhand: केदारनाथ पैदल मार्ग पर भारी मलबा और बोल्डर गिरने से यात्रा रोकी गई, गौरीकुंड के पास प्रशासन ने रोकी आवाजाही

Uttarakhand: केदारनाथ पैदल मार्ग पर भारी मलबा और बोल्डर गिरने से यात्रा रोकी गई, गौरीकुंड के पास प्रशासन ने रोकी आवाजाही
शेयर करे-

Uttarakhand: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश का असर अब केदारनाथ यात्रा पर भी साफ दिखाई दे रहा है। रुद्रप्रयाग जिले में मंगलवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद गौरीकुंड से करीब एक किलोमीटर आगे छौड़ी क्षेत्र में पहाड़ी से भारी मलबा और बड़े-बड़े बोल्डर गिरने के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल यात्रा रोक दी और यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मार्ग से मलबा और बोल्डर हटाने के लिए संबंधित विभागों की टीमें मौके पर तैनात हैं। मौसम अनुकूल होने और सुरक्षा परीक्षण पूरा होने के बाद ही पैदल मार्ग को दोबारा खोला जाएगा।

प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और बिना अनुमति आगे बढ़ने का प्रयास न करें। मार्ग की लगातार निगरानी की जा रही है तथा मौसम की स्थिति के अनुसार यात्रा संचालन पर आगे का निर्णय लिया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *