Uttarakhand: 3rd उत्तराखंड स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में लक्ष्य जोशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-80 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 29, 30 और 31 मई 2026 को आयोजित की गई थी, जिसमें प्रदेशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
लक्ष्य जोशी ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ ही उनका चयन राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए भी हो गया है।
अब लक्ष्य जोशी 11 से 14 जून 2026 तक मणिपुर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी इस सफलता से परिवार, प्रशिक्षकों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों ने उम्मीद जताई है कि लक्ष्या राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य और देश का गौरव बढ़ाएंगे।

Chief Editor, Aaj Khabar
