Kotdwar: गढ़वाल मंडल के कोटद्वार क्षेत्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष का दर्दनाक मामला सामने आया है। पोखड़ा रेंज के श्रीकोट गांव में देर रात गुलदार ने चार वर्षीय बच्ची पर हमला कर उसकी जान ले ली। बच्ची का शव उसके घर से कुछ ही दूरी पर बरामद हुआ।
जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार रात लगभग आठ बजे हुई। गुलदार ने रिया (4), जो जितेंद्र रावत की पुत्री थी, पर अचानक हमला किया और उसे घसीटते हुए ले गया। इस घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई और ग्रामीणों ने तुरंत बच्ची की खोज शुरू की। कुछ ही देर बाद उसका शव घर के पास ही मिला।
सूचना पर गढ़वाल वन प्रभाग के रेंजर नक्षत्र शाह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। इस घटना के बाद श्रीकोट गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने और गुलदार की धरपकड़ की मांग की है।

Chief Editor, Aaj Khabar
