Headlines

नैनीताल बैंक की ‘चेली-भूली’ छात्रवृत्ति: 78 मेधावी छात्राओं को मिला सम्मान

नैनीताल बैंक की ‘चेली-भूली’ छात्रवृत्ति: 78 मेधावी छात्राओं को मिला सम्मान
शेयर करे-

हल्द्वानी। नैनीताल बैंक  द्वारा सत्र 2025-26 के अंतर्गत चेली-भूली छात्रवृत्ति योजना के तहत कुमाऊं मंडल की 78 हाईस्कूल एवं इंटर की मेधावी छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। यह कार्यक्रम एमबी डिग्री कॉलेज के सभागार में आयोजित हुआ।

इस मौके पर बैंक ने अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय को एक नई एम्बुलेंस भी भेंट की, जिसे कुमाऊं कमिश्नर एवं मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत  और बैंक के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार लाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

नैनीताल बैंक की ‘चेली-भूली’ छात्रवृत्ति: 78 मेधावी छात्राओं को मिला सम्मान

मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

कार्यक्रम में हाईस्कूल के छात्र अक्षत गोपाल ने 98.2% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं इंटर स्तर पर कुमारी सुशीला और दीपिका ने भी 98.2% अंक हासिल किए। इन सभी मेधावी छात्रों को 5100-5100 रुपये की नकद राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कमिश्नर का संदेश

अपने संबोधन में कमिश्नर दीपक रावत ने कहा कि यदि छात्राओं में सीखने की इच्छा और जिज्ञासा हो, तो वे जीवन में कोई भी लक्ष्य प्राप्त कर सकती हैं। उन्होंने करियर चयन में रुचि और समाज के प्रति योगदान को प्राथमिकता देने की सलाह दी।

उन्होंने यह भी कहा कि सकारात्मक दृष्टिकोण करियर को केवल आजीविका नहीं बल्कि व्यक्तिगत संतोष और समाज सेवा का माध्यम बनाता है। साथ ही, उन्होंने छात्राओं के लिए बैंक के इस प्रयास की सराहना की।

बैंक की पहल और छात्रवृत्ति राशि

बैंक के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार लाल ने बताया कि योजना के तहत 39 हाईस्कूल छात्राओं को 20,000 रुपये तथा 39 इंटर छात्राओं को 39,000 रुपये की छात्रवृत्ति दी गई। उन्होंने कहा कि बैंक समाज के उत्थान और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में एमबी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी, बैंक के सीएफओ महेश कुमार गोयल, रीजनल हेड राहुल प्रधान, डीआरएम मनोज डालाकोटी, डीएस कठायत सहित कई अधिकारी, मेधावी छात्राएं और उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *