Headlines

Uttarakhand: पेट्रोल की कीमत में बड़ा इजाफा, उत्तराखंड में ₹96 प्रति लीटर पहुंचा पेट्रोल

Uttarakhand: पेट्रोल की कीमत में बड़ा इजाफा, उत्तराखंड में ₹96 प्रति लीटर पहुंचा पेट्रोल
शेयर करे-

Uttarakhand: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार से पेट्रोल और डीजल के दामों में करीब ₹3 प्रति लीटर तक की वृद्धि लागू कर दी है। करीब चार साल बाद हुई इस बड़ी बढ़ोतरी का असर आम जनता की जेब पर सीधे तौर पर पड़ने वाला है।

नई दरों के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल ₹97.77 प्रति लीटर तक पहुंच गया है, जबकि कई राज्यों में कीमतें ₹100 के पार निकल चुकी हैं। उत्तराखंड में भी पेट्रोल की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। राज्य में पेट्रोल का औसत दाम लगभग ₹96 प्रति लीटर के आसपास पहुंच गया है, जिससे रोजाना सफर करने वाले लोगों, टैक्सी संचालकों और पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिम एशिया में जारी तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी इस बढ़ोतरी की बड़ी वजह मानी जा रही है। तेल कंपनियों पर बढ़ते आर्थिक दबाव के चलते यह फैसला लिया गया है।

उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में ईंधन महंगा होने का असर सिर्फ वाहनों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि खाद्य सामग्री, परिवहन और पर्यटन क्षेत्र पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है। खासतौर पर चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन के दौरान बढ़ते ईंधन दाम यात्रियों और व्यवसायियों दोनों के लिए चिंता का कारण बन सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *