Headlines

Uttarakhand: हेमकुंड साहिब यात्रा में दर्दनाक हादसा, अमृतसर के श्रद्धालु की खाई में गिरने से मौत

Uttarakhand: हेमकुंड साहिब यात्रा में दर्दनाक हादसा, अमृतसर के श्रद्धालु की खाई में गिरने से मौत
शेयर करे-

Uttarakhand: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक हादसे में अमृतसर निवासी 18 वर्षीय सिख श्रद्धालु की खाई में गिरने से मौत हो गई। पुलना से दो किमी आगे जंगल चट्टी क्षेत्र में यह दुर्घटना उस समय हुई जब श्रद्धालु मुख्य पैदल मार्ग छोड़कर पुराने और खतरनाक शॉर्टकट रास्ते से जाने का प्रयास कर रहा था।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह पुत्र हरदीप सिंह, निवासी ग्राम काले, थाना सिहरटा, तहसील व जिला अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई है। वह 90 श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ यात्रा पर निकला था। थाना प्रभारी गोविंदघाट विनोद रावत ने बताया कि जंगल चट्टी के समीप गुरप्रीत ने रेलिंग पार कर एक पुराने बंद किए गए मार्ग पर चढ़ाई शुरू की थी, जो सुरक्षा कारणों से पहले ही निषिद्ध घोषित किया जा चुका था।

वहीं, अचानक फिसलन के चलते वह गहरी खाई में गिर गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और राहत दल मौके पर पहुंचे। कठिन भू-भाग और खतरनाक ढलान के बावजूद टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर शव को खाई से बाहर निकाला और मुख्य मार्ग तक पहुंचाया। वहां से उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए जोशीमठ मोर्चरी भेजा गया है। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है और पंचनामा भर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

For latest news updates click here

For English news updates click here   

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *