Uttarkashi: जनपद के धनारी पैणी भवान मोटर मार्ग पर रविवार को एक प्राइवेट वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, राजस्व विभाग और 108 आपातकालीन सेवा मौके पर पहुंची और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
हादसे के वक्त वाहन में केवल चालक ही सवार था। मृतक की पहचान ग्राम पैणी भवान, तहसील डुंडा निवासी इंद्रपाल सिंह परमार (पुत्र शेर सिंह परमार) के रूप में की गई है।
प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar

