Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Uttarakhand: अंकिता हत्याकांड पर सियासी घमासान, त्रिवेंद्र रावत बोले दोषी चाहे कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा

Uttarakhand: अंकिता हत्याकांड पर सियासी घमासान, त्रिवेंद्र रावत बोले दोषी चाहे कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा
शेयर करे-

Uttarakhand: उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर प्रदेश की राजनीति लगातार गरमाई हुई है। विपक्ष सरकार पर हमलावर है और न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहा है। इसी बीच हरिद्वार से भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत का बयान सामने आया है।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस मामले को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि यह महिलाओं से जुड़ा विषय है, जो समाज के लगभग 50 प्रतिशत हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मामला इस समय न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए सरकार फिलहाल इस पर कोई निर्णय नहीं ले सकती। उन्होंने कहा कि प्रकरण की गहराई से जांच जरूरी है और दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।

भाजपा सांसद ने दो टूक कहा कि कानून सभी के लिए समान है। चाहे आरोपी कोई भी हो—अपना बच्चा हो या भाई—गलत काम करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं और पूरे समाज पर धब्बा लगाने का काम करती हैं। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यह भी कहा कि जब यह घटना हुई थी, तब उन्हें व्यक्तिगत रूप से भी गहरा दुख और पीड़ा हुई थी।

वहीं अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी के नाम के खुलासे और मामले की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए राज्य सरकार का पुतला फूंका।

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि पूर्व विधायक सुरेश राठौर की दूसरी पत्नी होने का दावा करने वाली उर्मिला सनावर के हवाले से अंकिता मामले में नए और गंभीर खुलासे हुए हैं। उन्होंने मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *