Uttarakhand: उत्तराखंड में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़ और ऊधम सिंह नगर में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। राजधानी देहरादून में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की भी संभावना है। देहरादून का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Chief Editor, Aaj Khabar
