Headlines

Uttarakhand: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देहरादून डीएम समेत कई आईएएस-पीसीएस अधिकारियों के तबादले

Dehradun News
शेयर करे-

Uttarakhand: उत्तराखंड सरकार ने लंबे इंतजार के बाद शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के बंपर तबादले कर दिए। जारी तबादला सूची में कई अहम पदों पर बदलाव किए गए हैं, जिनमें गढ़वाल कमिश्नर, देहरादून जिलाधिकारी और बागेश्वर डीएम जैसे प्रमुख पद शामिल हैं। सरकार की ओर से जारी आदेशों के तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों से मौजूदा प्रभार वापस ले लिए गए हैं।

तबादला सूची के अनुसार बीवीआरसी पुरुषोत्तम को सचिव उच्च शिक्षा बनाया गया है, जबकि उनकी पूर्व जिम्मेदारियां भी बरकरार रहेंगी। अब तक गढ़वाल कमिश्नर रहे विनय शंकर पांडे से यह जिम्मेदारी वापस लेकर उन्हें स्वास्थ्य और नागरिक उड्डयन सचिव का दायित्व सौंपा गया है। वहीं आनंद स्वरूप को नया गढ़वाल कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

देहरादून के जिलाधिकारी पद पर भी बड़ा बदलाव किया गया है। मौजूदा डीएम को हटाकर नियोजन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि आशीष चौहान को देहरादून का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। दूसरी ओर अपूर्व पांडे को बागेश्वर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

सरकार ने कई अन्य विभागों में भी अहम बदलाव किए हैं। अभिषेक रूहेला को मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीएमजीएसवाई बनाया गया है, जबकि सौरभ गहरवार को अपर सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास तथा निदेशक यूडीआरपी की जिम्मेदारी दी गई है। उनके पास सिडकुल के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। आलोक कुमार पांडे को देहरादून नगर निगम का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।

नमामि बंसल को अपर सचिव विद्यालय शिक्षा बनाया गया है। संदीप तिवारी को गढ़वाल मंडल विकास निगम का एमडी और निदेशक एनएचएम की जिम्मेदारी दी गई है। दीप्ति सिंह को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण निगम की प्रबंध निदेशक और खेल विभाग की निदेशक बनाया गया है। प्रतीक जैन को आयुक्त कर और महानिदेशक निबंधक की जिम्मेदारी मिली है। आकांक्षा कोडे को विद्यालय शिक्षा महानिदेशक और कर्मचारी बीमा योजना का निदेशक नियुक्त किया गया है।

राज्य सिविल सेवा और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में भी व्यापक बदलाव किए गए हैं। गिरधारी सिंह रावत को अपर सचिव सूचना प्रौद्योगिकी, ईलागिरी को निदेशक दुग्ध विकास एवं महिला डेयरी, सुंदरलाल सेमवाल को अपर सचिव सचिवालय प्रशासन और महावीर सिंह चौहान को अपर सचिव लोक निर्माण विभाग बनाया गया है। इसके अलावा सुनील सिंह को अपर सचिव गृह, फ़िंचा राम को एडीएम पौड़ी, अनिल गर्ब्याल को महाप्रबंधक परिवहन निगम, जितेंद्र कुमार को एडीएम हरिद्वार, योगेश मेहरा को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार और प्रमोद कुमार को डिप्टी कलेक्टर चंपावत की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Uttarakhand: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देहरादून डीएम समेत कई आईएएस-पीसीएस अधिकारियों के तबादले

Uttarakhand Uttarakhand: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देहरादून डीएम समेत कई आईएएस-पीसीएस अधिकारियों के तबादले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *