Headlines

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: आंधी, बिजली और ओलावृष्टि की चेतावनी।

Dehradun News
शेयर करे-

देहरादून।उत्तराखंड में मौसम ने लिया करवट,पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और कई जिलों में बारिश का दौर जारी है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश, आंधी और बिजली चमकने की संभावना जताई गई है।

ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी-

मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और उधमसिंह नगर के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश, ओलावृष्टि और 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं अन्य जिलों में भी खराब मौसम को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बारिश का आंकड़ा-

सुबह 8:30 बजे तक विभिन्न क्षेत्रों में दर्ज बारिश इस प्रकार रही:

  • नैनीताल: 32.5 मिमी
  • रामनगर: 31.5 मिमी
  • देबीधुरा: 17.5 मिमी
  • चंपावत: 10.5 मिमी
  • धारचूला: 6 मिमी

कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी है।

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी संभव-

मौसम विभाग के अनुसार 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों ने खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *