Headlines

रनवे पर फिसल म्यांमार सेना का विमान, छह घायल।

रनवे पर फिसल म्यांमार सेना का विमान, छह घायल।
शेयर करे-

इंफाल। मिजोरम में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। यहां लेंगपुई एयरपोर्ट पर म्यांमार सेना का एक विमान रनवे से फिसल गया। बताया जा रहा है कि प्लेन में पायलट समेत 14 लोग सवार थे। इनमें से छह लोग घायल हुए हैं। घायलों को लेंगपुई अस्पताल पहुंचाया गया है।

बताया गया है कि यह विमान म्यांमार से मिजोरम में आए म्यांमारी सैनिकों को लेने के लिए आया था। हालांकि, लेंगपुई एयरपोर्ट के चुनौतीपूर्ण रनवे के चलते लैंडिंग के दौरान म्यांमार सेना का शांक्सी वाई-8 विमान रनवे से फिसल गया।

गौरतलब है कि भारत ने पिछले हफ्ते एक जातीय विद्रोह समूह के साथ मुठभेड़ के बाद मिजोरम आए म्यांमार के 184 सैनिकों को सोमवार को ही वापस उनके देश भेजा था। एक अधिकारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। असम राइफल्स के अधिकारी के अनुसार कुल 276 सैनिक मिजोरम आए थे, उनमें से 184 सैनिकों को वापस भेज दिया गया है। बचे हुए सैनिकों को भी जल्द ही उनके देश लौटाया जाएगा।

रनवे पर फिसल म्यांमार सेना का विमान, छह घायल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *