Headlines

Bhimtal: भीमताल में मंत्री कैड़ा ने जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनी, अधिकारियों को दिए तीव्र समाधान के निर्देश

Bhimtal: भीमताल में मंत्री कैड़ा ने जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनी, अधिकारियों को दिए तीव्र समाधान के निर्देश
शेयर करे-

Bhimtal: भीमताल विधानसभा क्षेत्र में नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने धारी ब्लॉक के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। मंत्री बनने के बाद पहली बार क्षेत्र में पहुंचे कैड़ा का पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

धारी ब्लॉक के धानाचुली, मानाघेर, तल्ली दिनी, चौरलेख, पहाड़पानी, धानारौली और जलना नीलपहाड़ी समेत कई गांवों में पहुंचे मंत्री कैड़ा ने जनसंपर्क करते हुए लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे और विकास कार्यों को गति देने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

मंत्री कैड़ा ने हाल ही में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों की स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आड़ू, सेब, प्लम, नाशपाती और मटर की फसलों को हुए नुकसान का तत्काल आकलन किया जाए और बीमा कंपनियों के माध्यम से किसानों को उचित मुआवजा दिलाया जाए।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कैड़ा ने अपनी नियुक्ति के लिए पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनता और कार्यकर्ताओं के समर्थन से ही उन्हें दोबारा विधानसभा में प्रतिनिधित्व करने और प्रदेश मंत्रिमंडल में कार्य करने का अवसर मिला है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे पार्टी द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी।

Bhimtal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *