Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Bhimtal: सीएम धामी के जन्मदिन पर मंत्री राम सिंह कैड़ा ने लगाया रक्तदान शिविर, दर्जनों लोगों ने किया रक्तदान

Bhimtal: सीएम धामी के जन्मदिन पर मंत्री राम सिंह कैड़ा ने लगाया रक्तदान शिविर, दर्जनों लोगों ने किया रक्तदान
शेयर करे-

Bhimtal: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर भीमताल विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व में भीमताल रामलीला मैदान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दर्जनों लोगों ने रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाई।

इस दौरान बहुउद्देशीय शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें मंत्री राम सिंह कैड़ा ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा सहित विभिन्न समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। मंत्री कैड़ा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को जनसमस्याओं के प्राथमिकता के आधार पर समाधान के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के बीच केक काटकर खुशियां मनाईं और मुख्यमंत्री के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सरकार का प्रयास है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के ‘जनता के द्वार’ कार्यक्रम के माध्यम से आमजन की समस्याओं को सुनने के साथ ही उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। बहुउद्देशीय शिविर में मंत्री ने अधिकारियों को सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *