Headlines

Bhimtal: पहाड़पानी इंटर कॉलेज को मिला नया भवन, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया लोकार्पण

Bhimtal: पहाड़पानी इंटर कॉलेज को मिला नया भवन, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया लोकार्पण
शेयर करे-

Bhimtal: भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धारी ब्लॉक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज पहाड़पानी में नव निर्मित भवन का लोकार्पण कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया। लंबे समय से कक्षा कक्षों और प्रयोगशाला की कमी के कारण छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों और अभिभावकों की मांग पर स्वीकृत इस भवन के निर्माण कार्य के पूर्ण होने के बाद इसका लोकार्पण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने मंत्री कैड़ा का फूल-मालाओं से स्वागत कर आभार व्यक्त किया। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने बताया कि ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉकों में दो दर्जन से अधिक इंटर कॉलेजों और हाई स्कूलों के भवनों का निर्माण कार्य चल रहा है।

लोकार्पण कार्यक्रम के बाद मंत्री राम सिंह कैड़ा ने जनता दरबार लगाकर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य सहित विभिन्न मुद्दों को उनके समक्ष रखा। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख भावना आर्य, मंडल अध्यक्ष कृष्णा मेलकानी, ललित मोहन शर्मा, डीके आर्य, बीडीसी सदस्य अनिल कुमार, नानू प्रकाश चंद्र, विवेक डंगवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Bhimtal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *