Headlines

कम होने का नाम नहीं ले रही केजरीवाल की मुश्किलें, फर्जी टेस्ट में एलजी ने दिए सीबीआई के जांच के आदेश।

कम होने का नाम नहीं ले रही केजरीवाल की मुश्किलें, फर्जी टेस्ट में एलजी ने दिए सीबीआई के जांच के आदेश।
शेयर करे-

नई दिल्ली। केजरीवाल सरकार की मुश्किलें कम होने के बजाए बढ़ती जा रही हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल ने मोहल्ला क्लिनिक में फर्जी टेस्ट मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली सरकार द्वारा चलाए जा रहे मोहल्ला क्लीनिक में फर्जी मरीजों के नाम पर पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी टेस्ट किए गए हैं। बता दें कि इससे पूर्व उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली सरकार के अस्पतालों और मोहल्ला क्लीनिकों में कुछ जीवन रक्षक दवाओं सहित गैर-मानक दवाओं की खरीद और आपूर्ति की सीबीआई जांच के लिए सिफारिश की थी। दिल्ली विभाग के स्वास्थ्य विभाग के तहत केंद्रीय खरीद एजेंसी से सरकारी अस्पतालों में इस तरह की नकली दवाईओं की आपूर्ति हुई थी। लोगों की शिकायत के बाद इहबास, लोक नायक और दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल से नमूने एकत्र किए गए। इन तीनों अस्पतालों में लाखों रोगी उपचार के लिए पहुंचते हैं।

वहीं दूसरी तरफ दिल्ली सरकार पर कथित शराब घोटाला मामले के आरोप लगे थे। जिसमें जांच चल रही है। वहीं, भाजपा ने दिल्ली सरकार पर जल बोर्ड में घोटाले के भी आरोप लगाए थे।

कम होने का नाम नहीं ले रही केजरीवाल की मुश्किलें, फर्जी टेस्ट में एलजी ने दिए सीबीआई के जांच के आदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *