Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

भाजपा नेता सुरेश जोशी को पृतशोक।

भाजपा नेता सुरेश जोशी को पृतशोक।
शेयर करे-

पिथौरागढ़। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी के पिता श्याम दत्त जोशी का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। बुधवार को जिला अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। वह बीते कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। रामेश्वर घाट में उनका अंतिम संस्कार हुआ। जोशी ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। इधर उनके निधन पर पार्टी पदाधिकारियों सहित विभिन्न लोगों ने शोक जताया है। दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोरा, भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी, पूर्व विधायक चंद्रा पंत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता, निवर्तमान सहकारी बैंक का अध्यक्ष मनोज सामंत, राकेश देवलाल, भाजपा वरिष्ठ नेता भूपेश पंत ने निधन पर दु:ख जताते हुए शोक संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से मृतक आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

भाजपा नेता सुरेश जोशी को पृतशोक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *