Headlines

Dehradun: उत्तराखंड सरकार के 3 वर्ष पूर्ण: मुख्यमंत्री धामी ने गिनाई उपलब्धियां, समग्र विकास का दोहराया संकल्प

Dehradun: उत्तराखंड सरकार के 3 वर्ष पूर्ण: मुख्यमंत्री धामी ने गिनाई उपलब्धियां, समग्र विकास का दोहराया संकल्प
शेयर करे-

Dehradun:  उत्तराखंड सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए अपने कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने कहा कि राज्य के समग्र विकास के लिए लिया गया “विकल्प रहित संकल्प” पूरी प्रतिबद्धता के साथ पूरा किया जाएगा और उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उनका तीन वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा रहा है। 27 जनवरी 2025 को समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर उत्तराखंड देश का पहला राज्य बनने का गौरव प्राप्त कर चुका है। इसके अलावा, नकल विरोधी अध्यादेश लाकर परीक्षा माफियाओं पर कड़ा प्रहार किया गया है।

धामी सरकार ने धार्मिक और सांस्कृतिक संरक्षण के तहत जबरन धर्मांतरण पर रोक लगाई है, जिससे उत्तराखंड की डेमोग्राफिक संरचना से छेड़छाड़ न हो सके। चारधाम यात्रा मार्ग को सुगम और सुरक्षित बनाया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं।

पर्यटन के क्षेत्र में भी राज्य ने उल्लेखनीय प्रगति की है। मुख्यमंत्री ने बताया कि आज उत्तराखंड फिल्म निर्माताओं के लिए शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में देश का सबसे पसंदीदा राज्य बन गया है।

रोजगार को लेकर धामी ने कहा कि अब तक 20,000 युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं और आगे भी अवसर बढ़ाए जाएंगे। राज्य में लागू योजनाएं अब अन्य राज्यों के लिए उदाहरण बन रही हैं और देश के विभिन्न हिस्सों से लोग उत्तराखंड की नीतियों से प्रेरणा ले रहे हैं।

सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ब्लॉक, तहसील और जिला स्तर पर बहुउद्देशीय एवं चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे आम जनता को लाभ मिल सके।

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *