Headlines

Dehradun: ग्राउंड ज़ीरो पर आकर मुख्यमंत्री धामी ने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को अपने मोबाइल से दिखाई स्थानीय स्थिति

Dehradun: ग्राउंड ज़ीरो पर आकर मुख्यमंत्री धामी ने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को अपने मोबाइल से दिखाई स्थानीय स्थिति
शेयर करे-

Dehradun: देहरादून में सीएम हेल्पलाइन पर आई एक शिकायत ने शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए, जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद जमीनी हकीकत जानने का फैसला किया। शुक्रवार को मुख्यमंत्री बिना किसी पूर्व सूचना के सीधे जाखन क्षेत्र पहुंचे और शिकायत की सच्चाई परखते हुए अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।

दरअसल, जाखन निवासी विवेक मदान ने राजपुर रोड पर अंडरग्राउंड विद्युत लाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुए फुटपाथ को लेकर सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि पहले बनाए गए फुटपाथ को यूपीसीएल द्वारा खुदाई कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया और बाद में उचित तरीके से मरम्मत न होने के कारण टाइल्स धंस गईं, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मौके पर पहुंचकर न केवल स्थिति का निरीक्षण किया, बल्कि शिकायतकर्ता को साथ लेकर अधिकारियों को मोबाइल वीडियो कॉल के जरिए वास्तविक स्थिति भी दिखाई। इस दौरान उन्होंने कार्य में स्पष्ट लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि विभाग आपसी समन्वय के साथ योजनाबद्ध तरीके से काम करें।

सीएम ने यह भी कहा कि अंडरग्राउंड लाइन होने के बावजूद कई स्थानों पर बिजली की तारें ऊपर दिखाई दे रही हैं, जो आम जनता के लिए खतरा बन सकती हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि बिना योजना के बार-बार कार्य करने से जनता को परेशानी होती है और सरकारी धन की भी बर्बादी होती है।

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को निर्देश दिए कि प्रदेश भर में इस तरह की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए अभियान चलाकर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आगामी दौरों में वे स्वयं इस तरह के औचक निरीक्षण कर व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का आकलन करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय दुकानदारों और निवासियों से भी बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।

Dehradun
मुख्यमंत्री धामी ने शिकायतकर्ता के साथ मौके पर जाकर की पड़ताल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *