Headlines

Dehradun: देहरादून पुलिस कस्टडी में पीआरडी जवान की मौत, रायपुर थाने की हवालात में संदिग्ध हालात से मचा हड़कंप

Dehradun: देहरादून पुलिस कस्टडी में पीआरडी जवान की मौत, रायपुर थाने की हवालात में संदिग्ध हालात से मचा हड़कंप
शेयर करे-

Dehradun: देहरादून के रायपुर थाना में पुलिस कस्टडी के दौरान पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हवालात के अंदर कंबल का फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, लाडपुर स्थित एक पेट्रोल पंप पर एक व्यक्ति द्वारा पेट्रोल भरवाने के बाद भुगतान न करने की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि संबंधित व्यक्ति शराब के नशे में था। काफी समझाने के बावजूद जब वह नहीं माना तो पुलिस उसे थाने ले आई और शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

थाने में हंगामा करने के बाद उसे हवालात में बंद कर दिया गया। कुछ देर बाद वह संदिग्ध अवस्था में पाया गया। पुलिसकर्मी उसे तुरंत कोरोनेशन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हवालात के भीतर हुई इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

घटना की सूचना मिलते ही आनंद स्वरूप और प्रमेंद्र डोबाल अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। वहीं, मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और जमकर हंगामा किया।

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं और हर पहलू की बारीकी से जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *