Headlines

Dehradun: देहरादून के कैनाल रोड पर बेकाबू कार ने दो महिलाओं को रौंदा, 26 वर्षीय महिला की मौत, चालक समेत दो गिरफ्तार

Dehradun: देहरादून के कैनाल रोड पर बेकाबू कार ने दो महिलाओं को रौंदा, 26 वर्षीय महिला की मौत, चालक समेत दो गिरफ्तार
शेयर करे-

Dehradun: राजपुर थाना क्षेत्र के कैनाल रोड पर देर रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़ी स्कूटी और बाइक को कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसकी चपेट में आई 26 वर्षीय महिला नैना राजपूत की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दूसरी घायल महिला निधि कश्यप का दून अस्पताल में उपचार जारी है।

सूचना मिलने पर राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जहां कार, स्कूटी और मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हालत में मिले। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन नैना राजपूत निवासी पोहली, दूधली, डोईवाला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

पूछताछ में कार चालक सुमित यादव ने पुलिस को बताया कि वह काठ बंगला से कैनाल रोड की ओर जा रहा था। इसी दौरान कार के ब्रेक नहीं लगे और वाहन सड़क किनारे खड़े वाहनों से जा टकराया।

पुलिस ने कार चालक सुमित यादव और उसके साथी हाशिम को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे में शामिल कार को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मृतका के पंचायतनामा की कार्रवाई के साथ ही दुर्घटना के कारणों की गहन जांच कर रही है।

थाना राजपुर प्रभारी पीड़ी भट्ट ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और दूसरी घायल महिला का इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *