Headlines

Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने 2.3 करोड़ से जुगमंदर हॉल का किया लोकार्पण, कई योजनाओं का शिलान्यास

Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने 2.3 करोड़ से जुगमंदर हॉल का किया लोकार्पण, कई योजनाओं का शिलान्यास
शेयर करे-

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नगर निगम देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में शहर के विकास को नई दिशा देते हुए 2 करोड़ 32 लाख 50 हजार रुपये की लागत से जुगमंदर हॉल के जीर्णोद्धार एवं नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इसके साथ ही केदारपुरम स्थित एबीसी सेंटर में कैनाल निर्माण और नगर निगम क्षेत्र में 6 स्थानों पर पार्कों के विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास भी किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार “विकास भी और विरासत भी” के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है। उन्होंने देहरादून की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित रखते हुए आधुनिक विकास को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि शहर अपनी पहचान और परंपरा को संजोते हुए तेजी से विकसित हो रहा है।

उन्होंने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं जैसे स्वच्छ भारत मिशन, अमृत योजना, स्मार्ट सिटी मिशन और प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से शहरी क्षेत्रों में व्यापक सुधार हुए हैं। इन योजनाओं से स्वच्छता, जल आपूर्ति, आवास और आधुनिक सुविधाओं में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि देहरादून को आधुनिक शहर बनाने के लिए 1400 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं पर काम चल रहा है। शहर में कचरा प्रबंधन के लिए आधुनिक सिस्टम विकसित किए गए हैं, 35 पार्कों का निर्माण किया गया है और पर्यावरण संरक्षण के तहत इलेक्ट्रिक बसों का संचालन भी शुरू किया गया है। साथ ही 11 स्थानों पर ई-वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि जल्द ही दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का शुभारंभ होगा, जिससे यातायात और अधिक सुगम होगा। इसके साथ ही शहर में ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए रिस्पना और बिंदाल नदियों पर एलिवेटेड रोड निर्माण की योजना पर भी कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने नगर निगम के कार्यों की सराहना करते हुए बताया कि पिछले एक वर्ष में राजस्व संग्रहण 52 करोड़ रुपये से बढ़कर 73 करोड़ रुपये हो गया है, जो 40 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए वाहनों की संख्या भी 200 से बढ़कर लगभग 300 हो गई है।

उन्होंने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त रखना प्राथमिकता है और इस दिशा में नगर निगम को सक्रिय कार्रवाई करनी होगी। साथ ही उन्होंने जनता से देहरादून को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक शहर बनाने में सहयोग की अपील की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, राम सिंह कैड़ा, खजान दास, मेयर सौरभ थपलियाल, विधायक उमेश शर्मा काऊ, सविता कपूर, सहदेव सिंह पुंडीर और नगर आयुक्त नमामि बंसल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Dehradun

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *