Headlines

Nainital: निरीक्षक से Dy. SP बने उमेश मलिक और वेद प्रकाश भट्ट, एसएसपी ने ‘UPS’ बैच लगाकर किया सम्मानित

Nainital: निरीक्षक से Dy. SP बने उमेश मलिक और वेद प्रकाश भट्ट, एसएसपी ने ‘UPS’ बैच लगाकर किया सम्मानित
शेयर करे-

Nainital: उत्तराखंड पुलिस में कर्तव्यनिष्ठा और लंबे सेवाकाल का सम्मान करते हुए जनपद नैनीताल में तैनात दो अनुभवी अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। श्री उमेश कुमार मलिक एवं श्री वेद प्रकाश भट्ट को निरीक्षक (नागरिक पुलिस) से पुलिस उपाधीक्षक (Dy SP) के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में एसएसपी नैनीताल द्वारा एक गरिमामयी ‘पीपिंग सेरेमनी’ का आयोजन किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने दोनों अधिकारियों के कंधों पर ‘UPS’ बैच लगाकर उन्हें औपचारिक रूप से नए पद पर अलंकृत किया। इस अवसर पर उन्होंने दोनों अधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य और नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनके सेवाकाल के दौरान अनुशासन, समर्पण और कार्यकुशलता की सराहना की।

दोनों पदोन्नत अधिकारियों ने वर्ष 2002 में उपनिरीक्षक (SI) के रूप में पुलिस सेवा में प्रवेश किया था। उमेश कुमार मलिक ने देहरादून, पीटीसी मुरादाबाद, नैनीताल, उधमसिंहनगर, एसटीएफ, पुलिस मुख्यालय, सीआईडी हल्द्वानी और चंपावत सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों पर अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2016 में निरीक्षक बने और अब पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पहुंचे हैं।

वहीं वेद प्रकाश भट्ट ने पीएसी (31 व 40 वाहिनी), एसडीआरएफ, उधमसिंहनगर और नैनीताल में उत्कृष्ट सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में दलनायक पद पर पदोन्नत हुए और अब पुलिस उपाधीक्षक बने हैं।

कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने दोनों अधिकारियों को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। इस अवसर पर एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल सहित कई अधिकारी और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Nainital

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *