Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में ‘उत्तराखण्ड के गांधी’ के नाम से विख्यात महान राज्य आंदोलनकारी इंद्रमणि बडोनी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आंदोलन में श्री बडोनी के अमूल्य योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन संघर्ष, त्याग और जनसेवा को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि श्री बडोनी ने राज्य आंदोलन को स्पष्ट दिशा देने के साथ जनशक्ति को संगठित किया, जिससे उत्तराखण्ड के सपने को साकार करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इंद्रमणि बडोनी के विचार, संकल्प और राज्यहित के प्रति नि:स्वार्थ सेवा भाव आज भी समाज और शासन—दोनों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य सरकार उनके आदर्शों पर चलते हुए उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

Chief Editor, Aaj Khabar
