Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों के साथ आपदा प्रबंधन, कानून व्यवस्था, पुनर्निर्माण और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने आपदा प्रभावितों को मानक अनुसार त्वरित सहायता राशि देने और किसानों के नुकसान का आकलन शीघ्र पूरा कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। साथ ही नदी-नालों के पास निर्माण गतिविधियों पर रोक लगाने को कहा।
मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा मार्ग की सड़कों को पंद्रह दिनों के भीतर दुरुस्त करने, धर्मांतरण कानून के अंतर्गत दर्ज मामलों की समीक्षा करने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी कर उन्हें वापस भेजने के निर्देश दिए। इसके अलावा गौ-तस्करों के खिलाफ सघन अभियान चलाकर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर बहुउद्देशीय शिविर और स्वास्थ्य कैंप आयोजित करने तथा सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रम को सफल बनाने पर भी बल दिया। साथ ही 1905 सीएम हेल्पलाइन की नियमित जिला स्तर पर समीक्षा करने के निर्देश दिए।

Chief Editor, Aaj Khabar

