Headlines

Almora: अल्मोड़ा पिथौरागढ़ मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित छोटा हाथी खाई में गिरा, एक की मौत एक घायल

Almora: अल्मोड़ा पिथौरागढ़ मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित छोटा हाथी खाई में गिरा, एक की मौत एक घायल
शेयर करे-

Almora: अल्मोड़ा से पिथौरागढ़ जा रहा एक छोटा हाथी वाहन रविवार को झांकरसेम के पास अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे में वाहन चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के मुताबिक, यूपी नंबर का छोटा लोडर (UP 14 QT 8045) अल्मोड़ा से पिथौरागढ़ की ओर रवाना हुआ था। जैसे ही वाहन जागेश्वर से पहले झांकरसेम के पास पहुंचा, चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन गहरी खाई में जा गिरा। वाहन को हापुड़ जिले के कपूरपुर, समाना गांव निवासी अमित कुमार पुत्र युद्धवीर सिंह चला रहे थे। उनके साथ गाजियाबाद निवासी सोनू उर्फ सत्येंद्र कुमार (40 वर्ष) पुत्र सतपाल सिंह सवार थे।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद खाई से दोनों घायलों को निकालकर सड़क तक लाया गया और सीएचसी धौलादेवी पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने वाहन चालक अमित कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल सोनू का उपचार जारी है।

थानाध्यक्ष दन्या दिनेश कुमार महंत ने बताया कि मृतक और घायल के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Almora

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *