Headlines

Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट और ‘क्षत्रिय जागरण’ स्मारिका का किया विमोचन

Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट और ‘क्षत्रिय जागरण’ स्मारिका का किया विमोचन
शेयर करे-

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति, देहरादून की वेबसाइट एवं ‘क्षत्रिय जागरण’ स्मारिका का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने समिति के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक जागरूकता और जरूरतमंदों की सहायता के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने से उत्तराखण्ड को नई दिशा दी जा सकती है। उन्होंने युवाओं से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी करने और प्रदेश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास में शिक्षा की अहम भूमिका है। समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों से बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने, उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों में संस्कार, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर भी जोर दिया, ताकि वे समाज और राष्ट्र निर्माण में प्रभावी योगदान दे सकें।

इस अवसर पर विधायक सुरेश सिंह चौहान सहित दिगंबर सिंह नेगी, गोविंद बिष्ट, सोहन सिंह नेगी, आशा असवाल, धनपाल रावत, किशन भंडारी, प्रताप सिंह बिष्ट, चंदन सिंह भंडारी एवं समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *