Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड राज्य उत्पादन एवं कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अनिल डब्बू ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्य में हाल ही में आई आपदाओं से प्रभावित परिवारों की सहायता हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये का योगदान दिया।
मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिए विपणन बोर्ड का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योगदान आपदा प्रभावितों के प्रति संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हाल की अतिवृष्टि और आपदाओं से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास एवं सहायता कार्यों में यह राशि बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी।
मुख्यमंत्री धामी ने दोहराया कि राज्य सरकार हर आपदा से निपटने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शासन, प्रशासन, सामाजिक संस्थाएं और जनप्रतिनिधि मिलकर इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने सभी संगठनों और नागरिकों से आह्वान किया कि वे भी आगे आकर इस पुनीत कार्य में सहयोग करें।

Chief Editor, Aaj Khabar
