Dehradun: उत्तराखंड में अतिवृष्टि से उत्पन्न हालात पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्चस्तरीय बैठक ली। उन्होंने जिलाधिकारियों से राहत कार्यों की जानकारी प्राप्त की और जनता से प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दूरभाष पर बात कर स्थिति की विस्तृत जानकारी ली और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
बैठक में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी, NDRF, SDRF के प्रतिनिधि और वर्चुअल माध्यम से सभी जिलाधिकारी शामिल रहे।

Chief Editor, Aaj Khabar
