Headlines

Uttarakhand: जसपुर में मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या, जन आक्रोश के बीच हाईवे जाम

Uttarakhand: जसपुर में मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या, जन आक्रोश के बीच हाईवे जाम
शेयर करे-

Uttarakhand: उत्तराखंड के जसपुर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार शाम सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। गांव की 13 वर्षीय मासूम बच्ची लापता होने के बाद गन्ने के खेत में खून से लथपथ हालत में मिली। परिजन उसे तुरंत जसपुर सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी बेरहमी से हत्या की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए मामले की गंभीर जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। सैकड़ों ग्रामीणों ने जसपुर-काशीपुर हाईवे जाम कर दिया और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अस्पताल परिसर में भी जोरदार प्रदर्शन किया।

मौके पर पहुंचे जसपुर सीओ दीपक कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *