Headlines

Haldwani: हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव से पहले बवाल, दो गुटों में जमकर मारपीट

Haldwani: हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव से पहले बवाल, दो गुटों में जमकर मारपीट
शेयर करे-

Haldwani: आगामी 27 सितंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव से पहले मोतीराम बाबूराम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (एमबीपीजी कॉलेज) में तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिली। मंगलवार को छात्रसंघ अध्यक्ष पद के संभावित प्रत्याशियों के शक्ति प्रदर्शन के दौरान दो गुट आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कॉलेज परिसर में जमकर लात-घूंसे चले और माहौल अराजक हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस और पीएसी ने लाठी फटकारकर छात्रों को काबू में किया। इस झड़प में कुछ छात्रों को मामूली चोटें आईं। हालांकि गंभीर चोट की कोई सूचना नहीं है।

कॉलेज प्रशासन ने बताया कि निर्दलीय प्रत्याशी का जुलूस परिसर में पहुंचते ही विवाद भड़क गया। प्राचार्य एनएस बनकोटी ने कहा कि लिंगदोह कमेटी के नियमों की जानकारी पहले ही छात्रों को दी गई थी, लेकिन खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी शासन और पुलिस को भेज दी गई है।

उल्लेखनीय है कि छात्रसंघ चुनाव 18 सितंबर से आधिकारिक प्रक्रिया शुरू होने के बाद 27 सितंबर को होंगे। अध्यक्ष पद के लिए मुख्य मुकाबला एबीवीपी और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच माना जा रहा है।

Haldwani

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *