Headlines

Nainital: नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे की जर्जर सड़क पर डीएम वंदना सख्त, अधिकारियों और ठेकेदार पर मुकदमे के आदेश

Nainital: नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे की जर्जर सड़क पर डीएम वंदना सख्त, अधिकारियों और ठेकेदार पर मुकदमे के आदेश
शेयर करे-

Nainital: जिलाधिकारी वंदना ने मंगलवार को नैनीताल-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग के रानीबाग से ज्योलिकोट तक सड़क की खराब हालत पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारियों को तलब कर एक सप्ताह के भीतर सड़क का नवीनीकरण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

डीएम ने स्पष्ट कहा कि महज तीन साल में सड़क का पूरी तरह खराब होना निर्माण की गंभीर गुणवत्ता कमी को दर्शाता है। उन्होंने सरकारी धन की बर्बादी का मुद्दा उठाते हुए संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।

अधिशासी अभियंता ने जानकारी दी कि इस मार्ग का डामरीकरण वर्ष 2021 में हुआ था और वर्तमान में सड़क की देखरेख की जिम्मेदारी ठेकेदार की है। इसके लिए ठेकेदार को नोटिस जारी किया जा चुका है। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए कहा कि विभाग केवल नोटिस देकर खानापूर्ति कर रहा है।

उन्होंने अधिशासी अभियंता को स्वयं कार्य की मॉनिटरिंग करने और समयबद्ध रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही आदेश दिया कि सड़क की समयपूर्व खराबी की जांच कर दोषियों पर मुकदमा दर्ज किया जाए और रिपोर्ट एक सप्ताह में उपलब्ध कराई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *