Headlines

Haldwani: मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिवस पर लगे बहुउद्देशीय शिविर, जनता तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने का संकल्प

Haldwani: मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिवस पर लगे बहुउद्देशीय शिविर, जनता तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने का संकल्प
शेयर करे-

Haldwani: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर जनपदभर में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए गए। हल्द्वानी व ओखलकांडा में आयोजित शिविरों में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर जनता को योजनाओं की जानकारी दी और पात्रों को लाभान्वित किया।

हल्द्वानी शिविर का शुभारंभ सांसद अजय भट्ट और विधायक बंशीधर भगत ने किया, जबकि ओखलकांडा में क्षेत्र प्रमुख केडी रुवाली और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सरकार योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

हल्द्वानी शिविर में स्वास्थ्य विभाग ने 69 लोगों की जांच की और औषधि वितरित की। पशुपालन विभाग ने 27 पशुपालकों को दवा दी, कृषि विभाग ने 46 लाभार्थियों को सेवाएँ दीं और उद्यान विभाग ने 17 किसानों को लाभान्वित किया। रोजगार मेले में 85 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से पुखराज हेल्थकेयर ने 14 और अशोका लीलैंड समूह ने 50 अभ्यर्थियों का चयन किया।

ओखलकांडा शिविर में स्वास्थ्य विभाग ने 40 लोगों की जांच कर दवाइयाँ दीं, कृषि व उद्यान विभाग ने 35 किसानों को लाभ पहुँचाया, जबकि समाज कल्याण विभाग ने 26 पेंशन स्वीकृत कीं और 29 नए नाम बीपीएल सूची में जोड़े। बाल विकास विभाग ने 5 महालक्ष्मी किट दीं और तकनीकी परामर्श 56 लोगों को मिला। ग्रामीणों ने इस अवसर पर सड़क निर्माण की मांग भी रखी।

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि शिविरों से स्वास्थ्य व योजनाओं की सुविधाएँ सीधे जनता तक पहुँचती हैं और महिला समूहों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलता है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री का जन्मदिवस 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जाएगा।

इस मौके पर हल्द्वानी और ओखलकांडा दोनों जगह बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे और सरकार की इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया।

Haldwani

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *