Headlines

Dehradun: देहरादून में बारिश से बड़ा हादसा टॉस नदी में बह गए 10 मजदूर, रेस्क्यू जारी

Dehradun: देहरादून में बारिश से बड़ा हादसा टॉस नदी में बह गए 10 मजदूर, रेस्क्यू जारी
शेयर करे-

Dehradun: उत्तराखंड में बारिश से हालात गंभीर बने हुए हैं। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा उस समय हुआ जब टॉस नदी में खनन कार्य कर रहे 10 मजदूर तेज बहाव में बह गए।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। हादसे का वीडियो भी सामने आया है जिसमें मजदूर ट्रॉली पर फंसे हुए दिखाई दे रहे हैं और मदद की गुहार लगा रहे हैं। अचानक आई तेज धारा ट्रॉली को बहा ले गई जिससे मजदूर नदी में डूब गए।

फिलहाल राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। प्रशासन ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि सभी मजदूरों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *