Headlines

Haldwani: ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन में नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 240 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Haldwani: ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन में नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 240 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
शेयर करे-

Haldwani:  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के तहत नैनीताल पुलिस लगातार नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में एसओजी और हल्द्वानी पुलिस की संयुक्त टीम ने मंडी चौकी क्षेत्रांतर्गत धौलाखेड़ा के पास चेकिंग के दौरान 240 अवैध नशीले इंजेक्शन की बड़ी खेप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने स्कूटी संख्या UK04AB 6899 की तलाशी के दौरान आरोपियों मौहम्मद अजहर (19) और शाहजेब उर्फ शानू (33), दोनों निवासी वार्ड नं. 29 उत्तर उजाला, बनभूलपुरा, नैनीताल को पकड़ा। उनके पास से 120 बुप्रेनोर्फिन हाइड्रोक्लोराइड इंजेक्शन और 120 फिनिरामीन मेलियेट इंजेक्शन बरामद किए गए।

गिरफ्तारी टीम में एसओजी प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह, मंडी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रेम विश्वकर्मा सहित पुलिस और एएनटीएफ के जवान शामिल रहे। दोनों तस्करों पर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *