Headlines

Dehradun: धामी-योगी की जल्द मुलाकात तय, राज्यों की बकाया संपत्तियों पर बनेगा निर्णायक फार्मूला

Dehradun
शेयर करे-

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड के मध्य लंबित आस्तियों और दायित्वों के मामलों की गहन समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन मुद्दों पर पिछली अंतरराज्यीय बैठक में सहमति बनी थी, उन पर तेजी से कार्रवाई कर उत्तर प्रदेश के अधिकारियों के साथ बैठक कर जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री धामी ने जानकारी दी कि वे स्वयं इस विषय में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शीघ्र मुलाकात करेंगे, ताकि शेष मामलों का उच्चस्तरीय समाधान हो सके। उन्होंने यह भी बताया कि पिछली बैठक के बाद ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार जिलों में स्थित जलाशयों और नहरों में वाटर स्पोर्ट्स की अनुमति दी जा चुकी है।

अब तक की प्रगति में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग द्वारा उत्तराखण्ड को विद्युत बिल के मद में 57.87 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है, वहीं उत्तर प्रदेश मत्स्य निगम ने उत्तराखण्ड मत्स्य पालन विकास अभिकरण को 3.98 करोड़ रुपये की राशि चुका दी है। उत्तराखण्ड वन विकास निगम को देयताओं का आंशिक भुगतान हो चुका है, जबकि परिवहन निगम की शेष राशि का भी निपटारा किया जा चुका है। आवास विकास परिषद की परिसंपत्तियों के निस्तारण का निर्णय भी ले लिया गया है।

इस समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव डॉ. नीरज खैरवाल सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Dehradun

For latest news updates click here

For English news updates click here  

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *