Headlines

Dehradun: देहरादून में पीआरडी स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं, जवानों के लिए विशेष प्रशिक्षण संस्थान और अनुग्रह राशि दोगुनी

Dehradun: देहरादून में पीआरडी स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं, जवानों के लिए विशेष प्रशिक्षण संस्थान और अनुग्रह राशि दोगुनी
शेयर करे-

Dehradun: राजधानी में आयोजित प्रांतीय रक्षक दल (PRD) के स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत कर रैतिक परेड की सलामी ली और सभी जवानों को बधाई दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पीआरडी जवानों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं।

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि पीआरडी जवानों के लिए एक विशिष्ट प्रशिक्षण संस्थान स्थापित किया जाएगा। साथ ही ड्यूटी के दौरान किसी जवान को अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में उसे ड्यूटी पर ही माना जाएगा। उपचार अवधि में अधिकतम 6 माह तक मानदेय भी प्रदान किया जाएगा।

सीएम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पीआरडी जवानों के बच्चों को छात्रवृत्ति देने की घोषणा की, जबकि दिवंगत जवानों के आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। दंगों के दौरान ड्यूटी के समय मृत्यु होने पर पीआरडी जवान के परिवार को दी जाने वाली अनुग्रह राशि 1 लाख से बढ़ाकर 2 लाख रुपए, और अति-संवेदनशील ड्यूटी के दौरान मृत्यु पर 75 हजार से बढ़ाकर 1.5 लाख रुपए कर दी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पीआरडी जवानों के कल्याण के लिए लगातार प्रयासरत है। 10 वर्ष की सेवा पूर्ण करने के बाद सेवानिवृत्त पीआरडी जवानों को 18 लाख रुपए का एकमुश्त सेवा-भत्ता दिया जा रहा है। उन्होंने प्राकृतिक आपदाओं और चारधाम यात्रा के दौरान पीआरडी जवानों की तत्परता, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

Dehradun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *