Headlines

Ramnagar: रामनगर पीरूमदारा में बंद घर में 10 लाख की बड़ी चोरी, चोरों ने आभूषण-नकदी लूटी और मिठाई खाकर आराम से फरार

Ramnagar: रामनगर पीरूमदारा में बंद घर में 10 लाख की बड़ी चोरी, चोरों ने आभूषण-नकदी लूटी और मिठाई खाकर आराम से फरार
शेयर करे-

Ramnagar: नैनीताल जनपद के रामनगर पीरूमदारा क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। टांडा मल्लू निवासी रमेश सुयाल के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने 5 से 10 लाख रुपये के आभूषण, 25–30 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि चोर घर में रखी मिठाई भी फ्रिज से निकालकर खा गए, जिससे स्पष्ट है कि वे घर में काफी देर तक रुके रहे।

पीड़िता प्रेमा सुयाल के अनुसार घर से सोने की नथ, मांगटिका, झुमके, मंगलसूत्र, अंगूठी, चांदी के सिक्के, पायल, बिछुए, धागुले तथा बच्चों के चांदी के जेवर चोरी हो गए। परिवार बुधवार शाम शादी में गया था और गुरुवार सुबह 6:30 बजे लौटने पर टूटा ताला, टूटा लॉकर और अस्त-व्यस्त सामान देखकर दंग रह गया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पर पीरूमदारा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। चौकी इंचार्ज बिष्ट ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, संदिग्धों की तलाश और आसपास के क्षेत्रों में गहन जानकारी जुटा रही है। लगातार चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत है और क्षेत्रवासियों ने रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। पीड़ित परिवार वर्षों की मेहनत की जमा पूंजी खोने से सदमे में है।

Ramnagar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *