Headlines

Dehradun: देहरादून में ‘मातृ संस्कार समागम’ में गूंजा सांस्कृतिक जागरण का शंखनाद, सीएम धामी ने मातृशक्ति को राष्ट्र निर्माण की बताया धुरी

Dehradun: देहरादून में ‘मातृ संस्कार समागम’ में गूंजा सांस्कृतिक जागरण का शंखनाद, सीएम धामी ने मातृशक्ति को राष्ट्र निर्माण की बताया धुरी
शेयर करे-

Dehradun: राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, पटेल नगर में विश्वमांगल्य सभा के तत्वाधान में आयोजित ‘मातृ संस्कार समागम’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशभर से आई मातृशक्ति को नमन करते हुए परिवार को राष्ट्र निर्माण की मूल इकाई बताया। उन्होंने कहा कि “मजबूत परिवार, मजबूत राष्ट्र” का संकल्प ही उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।

मुख्यमंत्री ने अपने बचपन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष, अनुशासन और संस्कारों की पूंजी से निर्मित हुआ है। साधारण परिवार में पले-बढ़े होने के कारण उन्होंने मेहनत, ईमानदारी और आत्मनिर्भरता का महत्व प्रारंभ से ही समझा। उन्होंने कहा कि ऊंचा पद नहीं, बल्कि मजबूत चरित्र और स्पष्ट उद्देश्य ही व्यक्ति को महान बनाते हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में माता का स्थान सर्वोच्च है। परिवार को समाज की मूल इकाई बताते हुए उन्होंने कहा कि यदि परिवार सशक्त होगा तो समाज और राष्ट्र स्वतः सशक्त होंगे। उन्होंने प्रभु श्रीराम-माता कौशल्या, भगवान श्रीकृष्ण-माता यशोदा और छत्रपति शिवाजी महाराज-माता जीजाबाई के उदाहरणों का उल्लेख करते हुए कहा कि महान व्यक्तित्वों के निर्माण में मातृसंस्कारों की निर्णायक भूमिका रही है।

उन्होंने आधुनिक जीवनशैली और पारिवारिक मूल्यों के बीच संतुलन की आवश्यकता पर बल देते हुए ‘कुटुंब प्रबोधन’ को समय की मांग बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार पहला विद्यालय है, जहां से बच्चे अनुशासन, सहिष्णुता, सहयोग और राष्ट्रभाव सीखते हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के संदर्भ में ऐसे आयोजनों को सांस्कृतिक पुनर्जागरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती गीता धामी ने कहा कि सेवा परमो धर्मः की भावना केवल विचार नहीं, बल्कि जीवन की साधना है। उन्होंने कहा कि जब परिवार सेवा को परंपरा बना लेते हैं, तब समाज में करुणा, समरसता और संवेदनशीलता का विस्तार होता है। उन्होंने बच्चों को केवल सफल नहीं, बल्कि संवेदनशील नागरिक बनाने पर बल दिया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सप्त मातृ शक्ति सम्मान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली श्रीमती ममता राणा, श्रीमती ममता रावत, सुश्री शैला ब्रिजनाथ, साध्वी कमलेश भारती, श्रीमती राजरानी अग्रवाल, श्रीमती मन्जू टम्टा व सुश्री कविता मलासी को सम्मानित किया।

Dehradun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *