Headlines

Dehradun: जनप्रतिनिधियों संग मुख्यमंत्री धामी की बैठक, विकास मांगों और आपदा राहत पर हुई चर्चा

Dehradun: जनप्रतिनिधियों संग मुख्यमंत्री धामी की बैठक, विकास मांगों और आपदा राहत पर हुई चर्चा
शेयर करे-

Dehradun:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में विधायक सहदेव पुंडीर, खजान दास, सुरेश चौहान, भरत चौधरी, संजय डोभाल, अनिल नौटियाल, प्रीतम पंवार समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने शिष्टाचार भेंट की।

बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की विकासपरक मांगों एवं स्थानीय समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने सभी मुद्दों के त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य जनता को त्वरित और पारदर्शी सेवाएँ उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से विकास कार्य और समस्याओं का समाधान और अधिक प्रभावी होंगे।

उन्होंने विधायकों से हाल ही में आई प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुँचाने में सहयोग का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आपदा प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराएगी और राहत-पुनर्वास कार्यों की गति तेज की जाएगी।

सीएम धामी ने बताया कि सड़क संपर्क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, पेयजल और ऊर्जा जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि संतुलित और सर्वांगीण विकास के लिए जनप्रतिनिधियों को जनता की अपेक्षाओं को नजदीकी से सरकार तक पहुँचाना होगा ताकि प्रदेश की प्रगति में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

Dehradun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *