Headlines

Dehradun: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 पीसीएस अधिकारियों के तबादले

Dehradun News
शेयर करे-

Dehradun: उत्तराखंड शासन ने राज्य में 15 पीसीएस अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। इस संबंध में शासन ने नई तबादला सूची जारी की है।

वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी विवेक कुमार राय को नैनीताल का नया अपर जिलाधिकारी (एडीएम) बनाया गया है। इससे पहले वे काशीपुर नगर निगम के नगर आयुक्त के पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा, वे हल्द्वानी में एसडीएम के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

तबादला सूची के अन्य प्रमुख नाम:

• शिवचरण द्विवेदी – नैनीताल के एडीएम से ग्राम्य विकास संस्थान, रुद्रपुर के निदेशक बने।

• निर्मला – उधम सिंह नगर की नई उप जिलाधिकारी (एसडीएम) बनीं।

• रविंद्र बिष्ट – मंडी परिषद, रुद्रपुर के उपनिदेशक नियुक्त।

• गोपाल सिंह चौहान – प्रधान प्रबंधक, शुगर मिल बाजपुर बने।

• अनुराग आर्य – एसडीएम, चंपावत बनाए गए।

• शालिनी नेगी – उत्तरकाशी की उप जिलाधिकारी बनीं।

• रोहन सिंह – उप जिलाधिकारी, चमोली बनाए गए।

• कुसुम चौहान – हरिद्वार की नई सिस्टम स्टेट बनीं।

• संतोष कुमार पांडे – राज्य संपत्ति विभाग में नियुक्त किए गए।

• अपूर्व सिंह – उप जिलाधिकारी, देहरादून बने।

• आकाश जोशी – उप जिलाधिकारी, पौड़ी बनाए गए।

• हिमांशु कफलतिया – राजस्व आयोग में जिम्मेदारी सौंपी गई।

• आशीष चंद्र घिल्डियाल – शहरी विकास विभाग में संयुक्त निदेशक बने।

• गौरव चटवाल – मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के संयुक्त सचिव बने।

उत्तराखंड सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *