Headlines

Dehradun: राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर देहरादून में भव्य समारोह, मुख्यमंत्री ने की कई घोषणाएँ

Dehradun: राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर देहरादून में भव्य समारोह, मुख्यमंत्री ने की कई घोषणाएँ
शेयर करे-

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सर्वे स्टेडियम, देहरादून में राज्य सरकार के सेवा, सुशासन और विकास के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने जन समस्याओं के समाधान हेतु लगाए गए बहुउद्देशीय शिविर का अवलोकन किया और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता प्रदान की।

इससे पहले, मुख्यमंत्री ने हाथीबड़कला से सर्वे स्टेडियम तक भव्य रोड शो में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेश के विभिन्न शहरों में “देवभूमि सिल्वर जुबली पार्क” का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने ग्राम्य विकास विभाग की स्वयं सहायता समूहों को क्रेडिट कार्ड लिंकेज के चेक वितरित किए, साथ ही लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट और कृषि यंत्र भी प्रदान किए।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए तेजी से कार्य कर रही है। शहरों से लेकर सुदूर गांवों तक सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, वहीं ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के कार्य को जल्द पूरा कर पहाड़ों में रेल सेवा शुरू करने की दिशा में भी तेजी से कार्य किया जा रहा है। उड़ान योजना के तहत देहरादून, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, गौचर और पिथौरागढ़ सहित प्रदेश के 12 नगरों में हेली सेवाएं शुरू होने से राज्य की हवाई कनेक्टिविटी मजबूत हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। इसके अलावा, देहरादून में रिस्पना और बिंदाल नदी के ऊपर फोरलेन एलिवेटेड रोड बनाने की योजना भी तैयार की जा रही है। शहर में 1400 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है।

शिक्षा और परिवहन के क्षेत्र में भी बड़े कदम उठाए गए हैं। शहर में स्मार्ट स्कूलों की स्थापना की जा रही है और लैंसडाउन चौक पर 650 पाठकों की क्षमता वाली अत्याधुनिक लाइब्रेरी का निर्माण पूरा हो चुका है। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 30 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है और निजी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 11 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल, दर्जाधारी राज्य मंत्री डॉ. देवेंद्र भसीन, कैलाश पंत, मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Dehradun

For latest News updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *