Nainital: जनपद नैनीताल में अपराधों पर अंकुश लगाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार “ऑपरेशन सेनेटाइज” अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों, फड़-फेरी वालों, मजदूरों, ठेलेवालों, किराएदारों और संदिग्ध व्यक्तियों का व्यापक सत्यापन किया गया।
सघन चेकिंग अभियान में पुलिस की सख्त कार्रवाई
अभियान के तहत 1138 घर, दुकान, फड़-फेरी और संदिग्ध स्थानों की जांच की गई। पुलिस ने सत्यापन न कराने पर 28 मकान मालिकों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया, जबकि 353 लोगों का चालान किया गया। अभियान के दौरान 4,05,750 रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया।
पुलिस द्वारा की गई प्रमुख कार्यवाही:
✅ कुल चेक किए गए घर, दुकान, फड़-फेरी: 1138
✅ पहचान एप के माध्यम से सत्यापन: 95
✅ मैन्युअल सत्यापन: 321
✅ बिना सत्यापन 83 पुलिस एक्ट के तहत चालान: 63
✅ कोर्ट चालान (जुर्माना ₹2,80,000): 28
✅ 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान/जुर्माना: 262
✅ किरायेदार, मकान मालिक, फड़-फेरी कुल चालान: 353
✅ कुल जुर्माना: ₹4,05,750
एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा का बयान
एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने कहा, “हमारा उद्देश्य नागरिकों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल प्रदान करना है। ‘ऑपरेशन सेनेटाइज’ अभियान से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और अपराधों में कमी आएगी। पुलिस टीम लगातार सतर्क है ताकि कोई भी अवांछनीय तत्व जिले में पनपने न पाए।”
जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी संदिग्ध गतिविधि को सख्ती से रोका जाएगा।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar

