Headlines

Dehradun: उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी गठित, कैलाश रावत अध्यक्ष और अंकित कुमार महामंत्री चुने गए

Dehradun: उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी गठित, कैलाश रावत अध्यक्ष और अंकित कुमार महामंत्री चुने गए
शेयर करे-

Dehradun: उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ (मुख्यालय) की वर्ष 2025-26 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन 24 मई को सम्पन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया सूचना विभाग के उप निदेशक श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव की निगरानी में चुनाव अधिकारी के रूप में संपन्न कराई गई। सहायक चुनाव अधिकारी श्री विजय कुमार और रामसिंह परजोली ने भी चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाई।

घोषित परिणामों के अनुसार, अध्यक्ष पद पर श्री कैलाश रावत को 52 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी श्री मनोज शुक्ला को 17 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर संयुक्त रूप से श्री प्रशांत रावत और श्री संजय कुमार को 34-34 मत प्राप्त हुए। महामंत्री पद पर श्री अंकित कुमार को 51 और श्री चेतन पाण्डेय को 18 मत मिले। संगठन मंत्री पद पर श्री सत्येन्द्र बिजल्वाण को 45 और श्री नरेन्द्र सिंह सजवाण को 24 मत मिले।

संघ की अन्य निर्वाचित कार्यकारिणी इस प्रकार रही: संयुक्त मंत्री पद पर श्रीमती पारूल, कोषाध्यक्ष पद पर श्री राकेश कुमार धीवान, संयोजक/ऑडिटर पद पर श्री अरुण कुमार, प्रचार मंत्री पद पर श्री बहादुर सिंह कन्याल तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्री बालम सिंह नगरकोटी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री कैलाश रावत ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी विभागीय कार्मिकों से जुड़े मुद्दों पर उच्च स्तर पर वार्ता करेगी और जल्द ही एक मांग पत्र तैयार कर अधिकारियों को सौंपा जाएगा। उन्होंने विभाग के शीघ्र पुनर्गठन की भी मांग उठाई।

महामंत्री श्री अंकित कुमार ने कहा कि विभागीय हित में ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी और जनपदीय कार्यालयों के ढांचे को सशक्त बनाने पर जोर दिया जाएगा।

नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने सभी कार्मिक साथियों के प्रति आभार जताते हुए उनके सहयोग का भरोसा जताया।

For latest news updates click here

For English news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *