Headlines

Uttarakhand: श्री हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, वार्षिक यात्रा का विधिवत शुभारंभ

Uttarakhand: श्री हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, वार्षिक यात्रा का विधिवत शुभारंभ
शेयर करे-

Uttarakhand: सिख धर्म की आस्था के प्रमुख केंद्र और पवित्र तीर्थस्थल श्री हेमकुंड साहिब जी के कपाट रविवार को विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए, जिसके साथ ही वार्षिक यात्रा का औपचारिक शुभारंभ हो गया।

कपाट खुलने की प्रक्रिया के तहत शनिवार को गोविन्दघाट गुरुद्वारे से ‘पंच प्यारों’ की अगुवाई में पहला जत्था पवित्र निशान साहिब, बैंड-बाजों की धुन और भारी पुलिस सुरक्षा के साथ हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ। यह जत्था रात्रि विश्राम के लिए घांघरिया स्थित गुरुद्वारे में रुका।

रविवार प्रातः यह जत्था जयकारों के साथ हेमकुंड साहिब के लिए आगे बढ़ा। शुभ मुहूर्त में श्री हेमकुंड साहिब के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इसी अवसर पर हिंदू श्रद्धालुओं की आस्था के प्रतीक लोकपाल मंदिर (लक्ष्मण मंदिर) के कपाट भी विधिवत रीति-रिवाजों के साथ खोल दिए गए।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यात्रा को सुगम बनाने हेतु चमोली पुलिस द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग के मुख्य पड़ावों पर विशेष रूप से राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीमें भी तैनात की गई हैं। चमोली पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों का स्वागत करते हुए उनकी यात्रा को सफल, सुरक्षित और सुखद बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने यात्रा व्यवस्था में सहयोग के लिए थानाध्यक्ष श्री विनोद रावत एवं चौकी प्रभारी घांघरिया श्री अमनदीप सिंह को सम्मानित किया।

Uttarakhand

For latest news updates click here 

For news updates in English click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *