Headlines

Dehradun: प्रोफेसर नवीन चंद्र लोहनी बने उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के नए कुलपति, तीन वर्षों के कार्यकाल के लिए की गई नियुक्ति

Dehradun: प्रोफेसर नवीन चंद्र लोहनी बने उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के नए कुलपति, तीन वर्षों के कार्यकाल के लिए की गई नियुक्ति
शेयर करे-

Haldwani: उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय को नया कुलपति मिल गया है। प्रदेश के राज्यपाल ने विश्वविद्यालय परिनियमावली 2009 के तहत गठित अन्वेषण समिति द्वारा प्रस्तुत पैनल में से प्रोफेसर नवीन चंद्र लोहनी को कुलपति नियुक्त किया है।

प्रो. लोहनी वर्तमान में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के हिन्दी विभाग में वरिष्ठ प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। उनकी यह नियुक्ति परिनियम-4 के अंतर्गत कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि अथवा अग्रेत्तर आदेश तक के लिए प्रभावी रहेगी।

कुलपति नियुक्ति की प्रक्रिया विश्वविद्यालय परिनियमों के अनुरूप की गई है और इसमें पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा गया। प्रो. लोहनी के नेतृत्व में विश्वविद्यालय को नई दिशा और ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

For latest news updates click here

For English news updates click here

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *