Headlines

Dehradun: रेडिको खेतान ने ‘त्रिकाल’ ब्रांड नाम वापस लिया, कहा- देशवासियों की भावनाओं का सम्मान सर्वोपरि

Dehradun: रेडिको खेतान ने ‘त्रिकाल’ ब्रांड नाम वापस लिया, कहा- देशवासियों की भावनाओं का सम्मान सर्वोपरि
शेयर करे-

Dehradun: देश की प्रमुख आईएमएफएल कंपनियों में से एक रेडिको खेतान ने हाल ही में घोषित अपने ब्रांड ‘त्रिकाल’ को लेकर उपजे विवाद के बीच बड़ा निर्णय लिया है। कंपनी ने जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस ब्रांड नाम को वापस लेने की घोषणा की है।

कंपनी के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि यह निर्णय केवल व्यापारिक दृष्टिकोण से नहीं, बल्कि भारतीय नागरिकों की आस्था और संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना से लिया गया है। उन्होंने कहा कि ‘त्रिकाल’ एक संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ अतीत, वर्तमान और भविष्य का मेल होता है। यह नाम भारतीय विरासत, संस्कृति और कारीगरी को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने की मंशा से प्रेरित था।

रेडिको खेतान ने स्पष्ट किया कि इस प्रयास के पीछे भारतीय कारीगरों की कला और देश की शाश्वत संस्कृति को सम्मान देने की भावना थी। हालांकि, सार्वजनिक प्रतिक्रिया को देखते हुए कंपनी ने यह नाम वापस लेकर यह संदेश दिया है कि वह देशवासियों की भावनाओं के साथ पूरी तरह जुड़ी हुई है।

प्रवक्ता ने कहा, “हम एक जिम्मेदार और संवेदनशील संगठन हैं। अपने देश की मिट्टी और मूल्यों से जुड़े हुए हैं। इसी कारण, आपसी विचार-विमर्श के बाद हमने ‘त्रिकाल’ ब्रांड नाम को वापस लेने का निर्णय लिया है। हम अपने उपभोक्ताओं की भावनाओं का पूरा सम्मान करते हैं।”

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *