Headlines

Ramnagar: रामनगर पुलिस ने 18 चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, आठ अभियोगों का सफल अनावरण

Ramnagar: रामनगर पुलिस ने 18 चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, आठ अभियोगों का सफल अनावरण
शेयर करे-

Ramnagar: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा के कुशल निर्देशन में रामनगर पुलिस ने वाहन चोरी से संबंधित आठ अभियोगों का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर कुल 18 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है।

कोतवाली रामनगर क्षेत्र में पहले से दर्ज एफआईआर संख्याएं 130/25, 175/25, 176/25, 177/25, 178/25 और 184/25 धारा 303(2) बी एन एस के अंतर्गत दर्ज की गई थीं। इसके अतिरिक्त थाना मुखानी में एफआईआर संख्या 34/25 और थाना कालाढुंगी में एफआईआर संख्या 65/25 भी पंजीकृत की गई थीं। इन अभियोगों की जांच के लिए एसएसपी नैनीताल ने पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी श्री प्रकाश चन्द्र को विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए थे।

निर्देशों के तहत सीओ रामनगर श्री सुमित पाण्डे व प्रभारी निरीक्षक श्री अरुण कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज नयाल के नेतृत्व में एक पुलिस टीम बनाई गई। टीम ने रामनगर क्षेत्र में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों का विश्लेषण कर संदिग्धों की पहचान की। इसके पश्चात 28 मई 2025 को पुलिस ने ज्वालावन छोई क्षेत्र से मई माह में चोरी हुई एक बुलेट मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त अमनदीप सिंह उर्फ अमन उर्फ वीरू पुत्र स्व. रेशम सिंह निवासी ग्राम गोबरा, थाना बाजपुर, जिला ऊधम सिंह नगर को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में अभियुक्त ने खुलासा किया कि वह अपने अन्य साथियों आकाश, दीपक, राजवीर सिंह उर्फ राजू और विजय के साथ मिलकर रामनगर, काशीपुर, मुरादाबाद और ठाकुरद्वारा आदि क्षेत्रों से मोटरसाइकिलें चोरी करता था। अभियुक्त ने इन वाहनों को ज्वालावन छोई क्षेत्र के जंगलों में झाड़ियों में छिपाने की जानकारी दी, जिसके आधार पर पुलिस ने वहां से 17 और चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं।

बरामदगी –

कुल 18 चोरी की मोटरसाइकिलें, अनुमानित कीमत – ₹20 लाख

गिरफ्तार अभियुक्त –

अमनदीप सिंह उर्फ अमन उर्फ वीरू पुत्र स्व. रेशम सिंह निवासी कोसी नदी किनारे, ग्राम गोबरा, थाना बाजपुर, जिला ऊधम सिंह नगर।

पुलिस टीम का विवरण –

  1. वरिष्ठ उपनिरीक्षक – मनोज सिंह नयाल
  2. उपनिरीक्षक – जोगा सिंह
  3. कांस्टेबल – विपिन शर्मा
  4. कांस्टेबल – संजय सिंह

पुरस्कार –

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा पुलिस टीम को ₹2,500 का नकद पुरस्कार घोषित किया गया है। साथ ही होटल एसोसिएशन रामनगर द्वारा सराहनीय कार्य के लिए ₹11,000 का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

Ramnagar

For latest news updates click here 

For English news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *